पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने अपने काम-काज के रिपोर्ट कार्ड में तीनों एयर प्यूरीफायर का भी उल्लेख किया है जो प्रति मशीन 2 लाख क्यूबिक मीटर हवा को साफ क रहा हैं। गाजीपुर लैंडफिल पर पिछले एक वर्ष में 748800 मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन किया जा चुका है।
पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र में किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इसमें विकास व जन कल्याण कार्यों को सूचीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट कार्ड में गांधी नगर और न्यू अशोक नगर में चल रही जन रसोईयों का खासतौर पर उल्लेख किया गया है, जहां 1 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 6 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
गंभीर ने अपने काम-काज के रिपोर्ट कार्ड में तीनों एयर प्यूरीफायर का भी उल्लेख किया है जो प्रति मशीन 2 लाख क्यूबिक मीटर हवा को साफ क रहा हैं। गाजीपुर लैंडफिल पर पिछले एक वर्ष में 748800 मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन किया जा चुका है। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपग्रेड किया जा रहा है।
यहां अंतराष्ट्रीय लेवल के क्रिकेट व तीरंदाजी स्टेडियम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। संसदीय क्षेत्र के बाहर किए गए काम का जिक्र करते हुए यह बताया गया है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर और अन्य राहत सामग्री वितरित किया गया। मिशन वैक्सीनेट दिल्ली के तहत जरूरतमंदों के लिए टीकाकरण शिविर का भी उल्लेख है।
विज्ञापन
रिपोर्ट कार्ड पेश करने के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं दिल्ली के लोगों को यह बताऊं कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि ने क्या किया है। उन्हें पता होना चाहिए कि डाले गए एक-एक वोट का कर्जदार हूं और तब तक नहीं रुकूंगा जब तक कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों की आकांक्षाएं पूरी नहीं हो जातीं। लोगों को पता चले कि मैं उनके प्रति पूरी तरह से जवाबदेह हूं।