फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन दिल्लीः करावल नगर में भाजपा विधायक के घर जुटी भीड़, खुद कराया मामला दर्ज

Fri, 03 Apr 2020 05:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहन बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधायक से सत्यापित आधार कार्ड पर सरकार पांच हजार रुपये और राशन देगी, यह अफवाह फैली तो करावल नगर से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट के घर भारी भीड़ जुट गई। विधायक ने एक दिन तो कुछ लोगों के आधार कार्ड सत्यापित कर दिए लेकिन अगले दिन भी यही हाल देखकर विधायक ने भीड़ को समझाया कि लॉकडाउन में इतनी भीड़ सही नहीं है।

विज्ञापन


तब भी जब लोग नहीं माने तो विधायक ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। खजूरी खास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विधायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि लॉकडाउन से पूर्व बेहद कम लोग उनके घर सत्यापन लिए आते थे। लॉकडाउन के बाद वह भी बंद हो गए। इस बीच सोमवार को अचानक उनके घर के बाहर आधार कार्ड सत्यापित करवाने लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


कुछ लोगों के आधार को उन्होंने सत्यापित भी किया। इस बीच विधायक को पता चला कि अफवाह फैली है कि सरकार सत्यापित आधार कार्ड पर पांच हजार रुपये और मुफ्त राशन देगी। इसलिए उनके घर भीड़ जुटी थी।

अपनी शिकायत में मोहन सिंह बिष्ट ने इलाके में ही रहने वाले कुछ लोगों के नाम दिये हैं। उनका आरोप है कि ये लोग आधार कार्ड के सत्यापन के बाद उसकी फोटोकॉपी के लिए लोगों से एक रुपये के बदले पांच-पांच रुपये लेते हैं। इसी लालच में इन लोगों ने पांच हजार रुपये और मुफ्त राशन मिलने की अफवाह फैलाई। पुलिस विधायक के आरोपों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें