भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने डंपी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते पांच फरवरी को वो रात्रि भोज के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वहां डंपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया।
इतना ही नहीं ऐसे में वहां मौजूद अन्य लोगों ने डंपी को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वो लगातार बोलते रहे। इसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ गंदे और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।