फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम चलाने में भाजपा विफल : सिसोदिया सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को निगम उपचुनाव की पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा के समर्थन मेें शालीमार बाग में पदयात्रा की। इस दौरान जनसंवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल सें सत्तासीन भाजपा निगम चलाने में फेल रही है। अब लोग निगम में आप सरकार देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि लोगों का कहना है कि यदि निगम में भी आप की सरकार होगी तो विकास और तेज होगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता लोगों से संवाद करते हैं और उनसे पक्ष जानने की कोशिश करते हैं। भाजपा निगम में रहकर दिल्ली का विकास नहीं कर पाई है। आप निगम में आकर दिल्ली में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास को बढ़ावा देना चाहती है। दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन निगम में सत्तासीन भाजपा इसे कूड़े का ढेर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें