फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विदेश यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत, विशेष टीकाकरण केंद्र आज से शुरू, वैक्सीन के लिए दिखाने होंगे ये दस्तावेज

Mon, 14 Jun 2021 04:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो बच्चें विदेशों में पढ़ने, अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने या नौकरी करने जा रहे हैं। उनके लिए इस विशेष टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की गई है, ताकि इन लोगों को वैक्सीन की सुरक्षा मिल सके और वे सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा कर सकें। 
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष टीकाकरण केंद्र शुरू किया है। मंदिर मार्ग के नवयुग स्कूल में इसकी शुरुआत की गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इस केंद्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो बच्चें विदेशों में पढ़ने, अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने या नौकरी करने जा रहे हैं। उनके लिए इस विशेष टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की गई है, ताकि इन लोगों को वैक्सीन की सुरक्षा मिल सके और वे सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा कर सकें। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र पर लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में वे छात्र हैं, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए विदेशों में जाना है। जिन लोगों को विदेशों में नौकरियों के लिए जाना है। टोक्यो में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के एथलीट, खिलाड़ी और सहायक सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


यह सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्हें 31 अगस्त 2021 तक की अवधि में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जाना है। वैक्सीनेशन के लिए उन्हें अपने पासपोर्ट के साथ जरूरी आईडी प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज लाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें