दिल्ली को दिलवालों का शहर यूं ही नहीं कहते, यहां लोग हैं ही दिलवाले। दिल्ली वासी घूमने-फिरने के प्रति कितने जिंदादिल हैं, उन्होंने एक बार फिर यूं साबित कर दिया है। पंजाबी बाग में दक्षिणी निगम ने एक अनोखा पार्क खोला, पहले दिन ही यहां भारत दर्शन करने के लिए 4227 से ज्यादा टिकट बिक गए और निगम को टिकटों की बिक्री से करीब 5,50,950 रुपये की आमदनी हुई।
लाइट एंड साउंड शो (प्रीमियम टिकट)
पार्क एक, लेकिन लक्ष्य अनेक
भारत दर्शन पार्क में देश की ऐतिहासिक इमारतों को कबाड़ से तैयार किया गया है। देश के प्रधानमंत्री का सपना 'कचरे से कंचन का सफर' यहां पूरा किया गया है। इसके साथ कई संदेश भी दिए गए हैं, जैसे कि स्वच्छ भारत, कौशल निर्माण, देश की सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने, देश के पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कई लक्ष्यों की पूर्ति एक ही पार्क के माध्यम से की गई है। इसके अलावा निगम को इस पार्क के जरिए अपनी बिगड़ी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।