भानु प्रकाश रघुवंशी को पांचवां चाक कविता सम्मान
नई दिल्ली। भानु प्रकाश रघुवंशी को पांचवा चाक कविता सम्मान से सम्मानित किया गया। दरअसल, हिंदी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रो. आनंद प्रकाश ने की। वहीं, इस कार्यक्रम में संजीव, योगेन्द्र आहुजा, डॉ. रजनी अनुरागी, डॉ. धरम और पूनम प्रकाश शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विनीता काम्बीरी ने किया। उस दौरान रघुवंशी ने आभार व्यक्त करते हुए अपनी कविताओं का पाठ किया, जिसके बाद आनंद प्रकाश और धरम ने रघुवंशी को इस समय का बेहद जरूरी कवि बताया, जिनकी कविताओं में स्त्री उपस्थिति विशिष्ट ढंग से उभरती है। ब्यूरो