फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बीएफआई को चुनाव आगे बढ़ाने की दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) को 21 अगस्त को होने वाले चुनावों को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी। हालांकि, न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव मौजूदा मामले के अंतिम परिणाम के अधीन होगा। कोर्ट हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन, मध्य प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन और गुजरात बॉक्सिंग एसोसिएशन की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। इन याचिकाओं में बीएफआई की अंतरिम समिति के चुनाव कराने के फैसले और नए संविधान की वैधता को चुनौती दी गई थी। न्यायमूर्ति पुष्कर्णा ने कहा कि ये चुनाव 21 अगस्त को हो रहे हैं। अदालत इस मामले की अंतिम सुनवाई करेगी, इसे टुकड़ों में नहीं सुना जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें