फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जनरल स्टोर पर बेच रहा था बीयर, 144 केन बरामद, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 08:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार जिले के नारकोटिक्स सेल प्रभारी सत्यबीर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम किशनगढ़ में 13 जून को मौजूद थी। तभी अवैध रूप से बीयर बेचने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter@budfootball
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगढ़ में मणिपुर का युवक अपने जनरल स्टोर से बीयर बेच रहा था। उसे डीएलएफ, साकेत मॉल में स्थित शराब की दुकान का मैनेजर अवैध तरीके से तय सीमा से ज्यादा मात्रा में बीयर देता था। दक्षिण जिले की नारकोटिक्स सेल ने जनरल स्टोर चलाने वाले युवक व शराब की दुकान के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जनरल स्टोर मालिक से अवैध रूप से खरीदी गई बीयर की 144 केन बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार जिले के नारकोटिक्स सेल प्रभारी सत्यबीर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम किशनगढ़ में 13 जून को मौजूद थी। तभी अवैध रूप से बीयर बेचने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह की देखरेख में एएसआई रामप्रताम व एएसआई राजेन्द्र की टीम ने प्रेस एंक्लेव रोड टी पाइंट पर घेराबंदी कर और जनरल स्टोर मालिक वुंगनाओं गाम कीशिंग (29) की बेलेनो कार को रुकवा कर उससे अवैध रूप से खरीदी गई बीयर की 144 केन बरामद की गईं। पुलिस ने वुंगनाओ गाम को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह बीयर डीएलएफ कॉम्पलेक्स, साकेत मॉल स्थित शराब की दुकान से तय सीमा से ज्यादा मात्रा में बीयर खरीदता था। पुलिस टीम ने तय मात्रा से ज्यादा छह पेटी बीयर देने के आरोप में शराब की दुकान के मैनेजर गुलाब सिंह नेगी (45) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


वुंगनाओं ने बताया कि उसके जनरल स्टोर पर कॉल सेंटर व बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले लोग आते हैं। ये उनको महंगे दामों पर बीयर देता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसने लॉकडाउन में इस तरह बीयर बेची हैं और ये काफी समय से ऐसा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें