फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ब्यूटी इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ब्यूटी इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क और कारोबारी अमित गुप्ता को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर जारी किया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय शंकर ने दोनों आरोपियों को समन-पूर्व साक्ष्य पेश करने के लिए नोटिस भेजा और मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को तय की है। अदालत ने संदीपा विर्क की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिस पर मंगलवार को ही आदेश सुनाया जा सकता है। ईडी ने विर्क और अमित गुप्ता के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 3 और 4 के तहत आरोप लगाए हैं। एजेंसी का कहना है कि दोनों ने झूठे दावों और धोखाधड़ी के जरिए अवैध कमाई को वैध रूप देने की कोशिश की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें