फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बांसेरा पार्क में सजेगा पर्यटन और संस्कृति का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीडीए सराय काले खां स्थित बांसेरा पार्क में 26 और 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाएगा। इसमें दिल्लीवासियों को देश की कला, हस्तशिल्प, खानपान, संगीत और संस्कृति की विविधता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

डीडीए के अनुसार, समारोह में छह विशेष क्षेत्र बनाए जाएंगे। इनमें हुनर गली, यादों की गली, बचपन की दुकान, चिट्ठी घर, भारत के जायके और मस्ती का अड्डा शामिल हैं। हुनर गली में पारंपरिक कला और हस्तशिल्प दिखेंगे, जबकि भारत के जायके में अलग-अलग क्षेत्रों के खानपान का स्वाद मिलेगा। यादों की गली में पुरानी यादें और अनुभव जगह पाएंगे। बचपन की दुकान में बच्चों के लिए गतिविधियां होंगी। चिट्ठी घर और मस्ती का अड्डा में लोगों की भागीदारी वाली गतिविधियां आयोजित होंगी। लोक और क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत कार्यक्रम और जादू के शो भी होंगे। मुख्य आकर्षण 27 सितंबर की शाम निजामी ब्रदर्स की कव्वाली होगी। इसके लिए डीडीए ने बुक माय शो के साथ टिकट की व्यवस्था की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें