फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन

सौ से ज्यादा सेंधमारी करने वाले
बांग्लादेशी गिरोह का खुलासा
चार बदमाश दबोचे, अवैध रूप से बनवा रखे हैं भारत का नागरिक होने के सभी कागजात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने देशभर में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये अब तक सौ से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। वारदात के समय ये हथियार रखते थे। इनके पास से तमंचा, चार कारतूस, दो बटनदार चाकू और घरों के ताले तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इन्होंने भारत के नागरिकों के सभी कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड आदि अवैध रूप से बनवा रखे हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से फरीदाबाद की सेंधमारी की तीन वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिबेश सिंह के अनुसार, एसीपी पंकज सिंह व इंस्पेक्टर संजीव कुमार की देखरेख में एसआई राजीव बमल, एसआई अशोक कुमार व एएसआई वीर सिंह की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि 5 अप्रैल को सिरी फोर्ट स्थित अरुण जेटली पार्क में सेंधमार एकत्र होंगे और फिर पॉश एरिया हौजखास में वारदात करने जाएंगे। पुलिस ने यहां घेराबंदी कर चार बांग्लादेशी बदमाशों रफीक लश्कर उर्फ जैदुल (33), मो. सलीम उर्फ सैफारत (26), अजीजुल रहमान (25) और मो. रज्जाक (36) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी बांग्लादेश के रहने वाले है और अवैध रूप से भारत आकर पश्चिम बंगाल में रहने लगे थे। ये खिड़की काटकर घर में घुसते थे। वारदात के दौरान कोई परिजन जाग जाता तो ये हथियारों के बल पर उसे बंधक बना लते थे। अब तक ये फरीदाबाद, जोधपुर, औरंगाबाद गुलबर्गा, वापी, बंगलूरू, पुणे और मुंबई में वारदात कर चुके हैं। सभी आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।
आरोपियों के फोटो हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें