फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजा, बरात और बाजार: आज से शादी सीजन की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाजारों में 700 करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

सदर बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर, चांदनी चौक जैसे प्रमुख बाजारों में रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में आज से शादी का सीजन औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। चार महीने के भद्र काल के बाद अब विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों का शुभ समय आरंभ हो गया है। शादियों के सीजन को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।
उनका अनुमान है कि इस बार सीजन में 700 करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद की जी सकती है। देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। सदर बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर, चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, गांधी नगर, कमला नगर, लक्ष्मी नगर और जनपथ जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों के चेहरे पर उत्साह है और ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सदर बाजार मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार, इस बार शादी सीजन में 600 से 700 करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है। ज्वेलरी, कपड़े, कैटरिंग, डेकोरेशन और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन






ज्योतिषाचार्य प्रशांत शास्त्री का कहना है कि देवोत्थान एकादशी का दिन स्वयं में ही अत्यंत शुभ होता है, इसलिए अलग से मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती। माना जाता है कि इस दिन विवाह करने से दंपती का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से भर जाता है। इस बार ज्यादातर परिवारों ने दो नवंबर को विवाह मुहूर्त तय किया है।





ट्रैफिक पुलिस ने किए विशेष इंतजाम
दिल्ली के दक्षिणी, उत्तरी, पश्चिमी और बाहरी इलाकों में आज कई विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी शादी सीजन को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं ताकि बरातों के कारण जाम की स्थिति न बने। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है यातायात नियमों का पालन करें। कनॉट प्लेस स्थित शिव मंदिर के पुजारी के अनुसार, आज का दिन इस सीजन का सबसे बड़ा विवाह महासंयोग है। इस वर्ष 2 नवंबर के अलावा 3, 7, 8, 12, 13, 22, 24 और 25 नवंबर तथा 4 और 5 दिसंबर को विवाह के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त हैं। देवोत्थान एकादशी के बाद से विवाह, गृह प्रवेश, मेहंदी, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली के होटल, बैंक्वेट हॉल, टेंट हाउस, ब्यूटी पार्लर और ज्वेलरी शो रूम में आज से ही चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन



वर्जन
राजधानी ही नहीं पूरे एनसीआर से लोग खरीदारी के लिए दिल्ली के बाजारों की ओर रूख कर रहे हैं, जिससे इस बार 700 करोड़ के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। -राकेश यादव, अध्यक्ष, मार्केट एसोसिएशन, सदर बाजार

2 नवंबर के अलावा 3, 7, 8, 12, 13, 22, 24 और 25 नवंबर तथा 4 और 5 दिसंबर को विवाह के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त है। - राजेश शास्त्री, पुजारी, कनॉट प्लेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें