फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बघेल बहनों ने एशियन मास्टर्स चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पानी की लहरों को चीरते हुए बघेल बहनों ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह बनाई है। डॉ. नेहा बघेल और डॉ. भावना बघेल ने द्वितीय एशियन मास्टर्स तैराकी चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता बेंगलुरु में आयोजित होगी।
विज्ञापन

बहनों ने यह उपलब्धि 11 से 13 सितंबर तक हरियाणा में हुई मास्टर्स राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर हासिल की। 30-34 आयु वर्ग में डॉ. नेहा ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण, 4 गुणा 50 मीटर मेडले रिले में रजत और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। वहीं 35-39 आयु वर्ग में डॉ. भावना ने 4 गुणा 50 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में चौथा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें