हेपेटाइटिस को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
नई दिल्ली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) ने स्कूल छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और मरीजों के लिए जागरूकता और स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईएलबीएस के निदेशक प्रो. शिव कुमार सरीन ने लीवर स्वास्थ्य, वायरल हेपेटाइटिस, टीकाकरण, शुरुआती जांच और स्वस्थ जीवनशैली पर जानकारी दी। संस्थान में मरीजों और उनके परिजनों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र, क्विज और लिवर ज्ञान गतिविधि भी आयोजित की गई। साथ ही हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के आखिर में सभी प्रतिभागियों ने लिवर स्वास्थ्य की रक्षा का संकल्प लिया। ब्यूरो