फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एविएशन मैनेजमेंट में बीबीए एवं एमबीए कोर्स द्वारा प्रोफेशनल्स को नौकरी के लिए तैयार कर रहा आईएलएएम

Sat, 01 Jun 2019 12:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन मैनेजमेंट (आईएलएएम), जो भारत में एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन इंस्टीट्यूट है, जिसका लक्ष्य ऑटोमोबाइल बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, प्रतियोगी परीक्षा और डिजाइन इंडस्ट्री और एविएशन में कौशल विकास एवं ज्ञान वर्धन में पाठ्यक्रम शुरू करके भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख क्षेत्रों में वृद्धि करना है। जो छात्र इन नए क्षेत्रों में करियर के अवसरों की तलाश कर रहे हैं, वे आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईएलएएम के सीओओ श्री कनिष्क दुगल ने कहा कि- “आईएलएएम में, हमारा पूरा ध्यान आने वाले समय में इंडस्ट्री में नौकरी के लिए प्रोफेशनल्स को तैयार करना है। इन डिजिटल रूप से परिवर्तित इंडस्ट्री जैसे एविएशन, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स आदि में नौकरियों की मांग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। हम इन क्षेत्रों में अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों के साथ अपने छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट का आश्वासन देने के लिए उत्साहित हैं।

एविएशन इंडस्ट्री में शामिल प्रक्रियाओं से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधा के लिए, हमने इंडस्ट्री में अग्रणी कंपनियों के साथ साझेदारी की है, जिसमें गुड़गांव में, आपातकालीन निकास, आग और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण पर प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इससे हमारे छात्रों को वास्तविक दुनिया की स्थितियों का गहराई से ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है। हमारा उद्देश्य प्रेक्टिकल शिक्षाओं के साथ नवीन और बौद्धिक रूप से चुनौतीपूर्ण शिक्षा प्रदान करके लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन उद्योग में कुशल श्रमशक्ति की कमी के कारण पैदा हुए रिक्त स्थान को भरना है।”
विज्ञापन


आईएलएएम ने हिमगिरी ज़ी यूनिवर्सिटी, देहरादून के साथ बीबीए एविएशन मैनेजमेंट और एमबीए एविएशन मैनेजमेंट जैसे पूर्णतया आवासीय पाठ्यक्रमों के लिए साझेदारी की है, जो एविएशन, यात्रा और पर्यटन उद्योग के कार्यों, व्यापार संचार और अर्थशास्त्र की मूल बातें, सुरक्षा और एविएशन इंडस्ट्री में मानव संसाधन की भूमिका एवं एविएशन संचालन को कवर करता है।

पाठ्यक्रम व्यापक प्रबंधन शिक्षा और उद्योग प्रशिक्षण का एक मिश्रण है। सही प्रकार के प्रशिक्षण उपकरणों के साथ अच्छी ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए, आईएलएएम इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनियों के साथ काम करता है जिसमें छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करने के लिए गुड़गांव में, आपातकालीन निकास, आग और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, आईएलएएम के एविएशन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 2500 से अधिक इंडस्ट्री पार्टनर हैं।

आईएलएएम प्रत्येक सेमेस्टर में विशेष पाठ्यक्रम प्रदान करता है। प्रत्येक विषय में इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा इंडस्ट्री का दौरा, लाइव प्रोजेक्ट, फील्ड-वर्क, पोर्टफोलियो रिपोर्ट और लर्निंग वर्कशॉप शामिल हैं। पाठ्यक्रम भी उद्योग भागीदारों, समर इंटर्नशिप, प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सहायता के माध्यम से ट्रेनिंग प्रमाणपत्र प्रदान करता है।
यहां के छात्रों को विशेषज्ञों की एक टीम से बेहतर ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलता है, जिनको पाठ्यक्रम की पर्याप्त जानकारी है। आईएलएएम के पास 2500 से भी अधिक इंडस्ट्री के साझेदार हैं जो अपने शिक्षार्थियों को लॉजिस्टिक्स, एविएशन, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, प्रतिस्पर्धी परीक्षा और डिजाइन उद्योग में सर्वोत्तम अभ्यास प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें