फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मौत का गड्ढा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हादसा, गड्ढे में गिरने से ऑटो चालक की मौत

Fri, 30 Jun 2023 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर एक शख्स की मौत की खबर सामने आई बताया जा रहा है कि ऑटोरिक्शा लेकर जा रहे चालक की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑटो चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक ऑटो चालक की मौत की खबर सामने आई है। हर्ष विहार इलाके में बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। पानी से भरे गड्ढे में ऑटोरिक्शा का चालक गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक,  हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब पीसीआर कॉल मिली थी। जिस पर बताया गया कि हर्ष विहार के पास बरसाती पानी के गड्ढे में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है। यहां पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास गड्ढा खुदा हुआ था। उसमें बारिश का पानी भर गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि मृतक की पहचान 51 साल के सौरभ शर्मा के रूप में हुई है। पानी में गिरने के बाद ऑटो गड्ढे में फंस गया था। पुलिस को आशंका है कि ये एक हादसा है। गड्ढे के बारे में जानकारी नहीं थी। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें