फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गाय को कार में डालकर ले जाने की कोशिश, टैक्सी चालक के टोकने पर आरोपी मौके से भागे, एफआईआर दर्ज

Tue, 17 Mar 2026 04:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कार में गाय को जबरन डालकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। टैक्सी चालक के टोकने पर गाय को छोड़कर आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। टैक्सी चालक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का केस कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कार में गाय को जबरन डालकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। टैक्सी चालक के टोकने पर गाय को छोड़कर आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। टैक्सी चालक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का केस कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

शामली के कुडाना गांव का रहने वाले 24 साल के हर्ष मलिक गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वह पेशे से टैक्सी चालक हैं। न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में हर्ष ने बताया कि 12 मार्च की सुबह करीब 3.45 बजे वह अपनी टैक्सी लेकर खोडा कॉलोनी से नोएडा टी-पॉइंट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान न्यू कोंडली के मंदिर-मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर उन्होंने देखा कि एक होंडा सिटी कार खड़ी है। कार के पास तीन-चार लोग सड़क पर बैठी एक गाय को जबरन खींचकर कार में डालने की कोशिश कर रहे हैं। उनके गाय को कार में डालने का कारण पूछने पर आरोपी घबरा गए और सभी गाय को वहीं छोड़कर कार में बैठकर मौके से भाग गए। उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें