फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार को कुचलने की कोशिश, बोनट पर डेढ़ किलोमीटर ले गया

Wed, 30 Oct 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समयपुर बादली इलाके में कार रोकने का इशारा करने पर चालक ने हवलदार प्रवीण को कुचलने की कोशिश की। हवलदार ने कार के बोनट पर छलांग लगाकर जान बचाई और वाइपर पकड़कर लटका रहा।

विज्ञापन


चालक करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को आड़ी-तिरछी चलाकर ले गया और हवलदार को गिराकर कुचलने की कोशिश करता रहा। कार की रफ्तार कम हुई तो प्रवीण ने नीचे कूदकर जान बचाई। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, 27 अक्तूबर की रात हवलदार प्रवीण सिपाही राजकुमार, सुभाष और चेतराम के साथ मुकरबा चौक के लूप पर वाहनों की तलाशी ले रहा था। काले शीशे वाली एक स्विफ्ट कार देखकर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। सिपाही सुभाष कार का दरवाजा खोलने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान चालक ने तेज रफ्तार से कार आगे बढ़ा दी। सामने खड़े हवलदार प्रवीण ने कार के बोनट पर छलांग लगाकर जान बचाई। वह चालक से कार रोकने को कहता रहा, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाता रहा। इस दौरान प्रवीण वाइपर पकड़कर बोनट पर लटका रहा। चालक कार को आड़ी-तिरछी चलाकर उसे नीचे गिराकर कुचलने की कोशिश में लगा रहा।

करीब डेढ किलोमीटर बाद चालक ने कार की रफ्तार कम की तो प्रवीण ने कार की साइड में छलांग लगा दी। इससे उसकी वर्दी फट गई और चोटें भी लगीं। वारदात के बाद चालक कार को सिंधु बॉर्डर की ओर भगा ले गया। उधर, कार का पीछा कर रहे प्रवीण के साथी पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वारदात से हवलदार इतना सहमा हुआ था कि उसने बयान अगले दिन दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें