फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़, पार्टी ने लगाया आप पर आरोप

Thu, 22 Jul 2021 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने अधिकारिक बयान में कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर निवास स्थान पहुंचकर आम आदमीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरों पर हमला किया है। शाम के वक्त अचानक से आदमी पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड से हाथापाई भी की।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कार्याकर्ताओं पर हमला करने का आरोप मढ़ा है। भाजपा का कहना है कि आप कार्यकर्ता लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के घर पर तोड़-फोड़ कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर आप कार्यकर्ता बौखला गए है। 

विज्ञापन


भाजपा ने अधिकारिक बयान में कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर निवास स्थान पहुंचकर आम आदमीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरों पर हमला किया है। शाम के वक्त अचानक से आदमी पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड से हाथापाई भी की। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष उस वक्त घर में नहीं थे। 

प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस पूरी घटना की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में विरोधियों के साथ मारपीट करने की नई परंपरा आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई देन है। इससे पूर्व भी 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर आम आदमी पार्टी के गुंडों द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। इस घटना के पीछे आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता अंकुश नारंग और उसके समर्थक शामिल हैं। 
विज्ञापन


मल्होत्रा ने बताया कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक तो ठीक है, लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी हर रोज जिस तरह से नए घोटाले कर रही है उससे दिल्ली की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार के पास लोगों को राहत देने की जगह केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने और अपने मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के बचाव में विपक्षी दलों के नेताओं पर हमले करवाना ही एकमात्र काम बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी नीति को जारी रखें तो भाजपा की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें