फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लेकर पहुंचने वाले भारतीय नागरिक पर दिल्ली में केस दर्ज

Sat, 09 Jan 2021 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूएस कैपिटल के बाहर प्रदर्शनकारी के हाथ में दिखा तिरंगा - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन

दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन में आज एक भारतीय मूल के नागरिक के खिलाफ कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा ले जाने के लिए केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


इस शख्स का नाम विंसेंट जेवियर जो भारतीय मूल का नागरिक है और अमेरिका में रहता है। इसी हफ्ते अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग मेें ट्रंप समर्थकों ने जो प्रदर्शन किया था उस दौरान जेवियर तिरंगा लेकर पहुंच गया।
 

ये है मामला
अमेरिकी संसद पर बुधवार को ट्रंप समर्थकों के हमले व हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिकी झंडे के साथ भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल इससे संबंधित वीडियो में तिरंगा दिखने पर भाजपा नेता वरुण गांधी व शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ा एतराज जताया। बता दें, वाॅशिंगटन स्थित अमेरिकी संसद के बाहर चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप की पराजय से खिन्न होकर उनके समर्थकों ने भारी बवाल मचाया।
विज्ञापन


जबर्दस्त हंगामे व हिंसा के दौरान कैपिटल बिल्डिंग में स्पीकर नैंसी पेलोसी के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई। पेलोसी को ट्रंप की कट्टर विरोधी माना जाता है।  प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अज्ञात प्रदर्शनकारी तिरंगा लहराता नजर आया, जबकि अन्य के हाथों में अमेरिकी ध्वज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें