फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई फय्याज अहमद ने कराया स्नेहांशु का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
यमुना में अस्थियां विसर्जित करते एएसआई। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। कहते हैं इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता, इस बात को गोविंदपुरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एएसआई फय्याज अहमद ने सही साबित कर दिखाया है। फय्याज ने कोविड-19 से मृत व्यक्ति का हिंदू-रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराकर मिसाल कायम की। दरअसल पश्चिम बंगाल में रहने वाले मृतक के परिवार ने दिल्ली आने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद खुद फय्याज ने ग्रीन पार्क के श्मशान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी फय्याज के इस काम की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल को गोविंदपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि तुगलकाबाद एक्सटेंशन के मकान में किसी की मौत हो गई है और दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त पश्चिम बंगाल निवासी स्नेहांशु बिसवास (52) के रूप में हुई। मृतक की कोविड जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिजनों को फोन पर स्नेहांशु की मौत की खबर दी तो उन्होंने दिल्ली आने में असमर्थता जताई। परिजनों ने शव किसी पड़ोसी को सौंपने की बात कही, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। ऐसे में एएसआई फय्याज अहमद ने खुद अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली। एंबुलेंस की मदद से शव को एम्स मोर्चरी से ग्रीन पार्क के श्मशान घाट ले जाया गया। वहां हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। इतना ही अगले दिन मृतक की अस्थियां कालिंदी कुंज में यमुना में विसर्जित भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें