फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई ने सर्विस पिस्टल से की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के पीसीआर वैन में तैनात एएसआई तेजपाल (55) ने सर्विस पिस्टल ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है कि उन्होंने घरेलू वजह से खुदकुशी की है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के राजनगर निवासी एएसआई तेजपाल 1986 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और नौ साल का गोद लिया बेटा है। शुक्रवार रात 8 से शनिवार सुबह 8 बजे तक उसकी ड्यूटी पीसीआर वैन में थी। मोती नगर इलाके में गश्त के दौरान शनिवार सुबह करीब 7 बजे चालक ने जखीरा के पास गाड़ी खड़ी की। चालक जैसे ही गाड़ी से बाहर निकला, एएसआई ने सर्विस पिस्टल से छाती में बायीं ओर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही चालक और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक पहुंच गए और घायल तेजपाल को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य उठाए। पुलिस ने तेजपाल का फोन भी कब्जे में लिया है।
अपनी संतान न होने से डिप्रेशन में थे
पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि एएसआई की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने साले के बेटे को गोद लिया था। उसकी उम्र अभी नौ साल है। आशंका है कि इसी वजह से वे डिप्रेशन में थे। तेजपाल के दो अन्य भाई हैं। एक रुड़की में रहता है और दूसरा गाजियाबाद में। गाजियाबाद में रहने वाला भाई यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें