फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल: शिक्षकों की फाइल पर कुंडली मारकर बैठे हैं एलजी, सरकार के काम पर अटका रहे रोड़ा

Thu, 02 Feb 2023 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पंजाब की तरह दिल्ली सरकार भी शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजना चाहती है जिसकों लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। केजरीवाल सरकार शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने के लिए अड़ी है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के स्कूलों के प्रिंसिपल अब सिंगापुर से मैनेजमेंट और पढ़ाई के गुर सीखेंगे। 36 स्कूलों के प्रिंसिपल का पहला बैच 4 फरवरी को सिंगापुर रवाना होगा। सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि कि उन्होंने अपनी एक और गारंटी पूरी कर दी है। उम्मीद है कि यह टीचर काफी कुछ नया सीखकर आएंगे। जिससे विद्यार्थियों को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 फरवरी से 10 मई तक चलेगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग का नाम दिया गया है। सिंगापुर से वापस आने के बाद सारे प्रिंसिपल अपने साथियों और स्टूडेंट के साथ तुजुर्बा शेयर करेंगे। सीएम ने कहा कि इससे अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता में भी निखार आएगा। ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम मील का पत्थर साबित होगा।

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल में तकरार
पंजाब की तरह दिल्ली सरकार भी शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजना चाहती है जिसकों लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। केजरीवाल सरकार शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने के लिए अड़ी है। आम आदमी पार्टी एलजी पर सरकार के काम में रोड़ा अटकाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि अब तो दूसरे राज्यों की सरकारें भी अपने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने लगी हैं, लेकिन दिल्ली में एलजी इस फाइल पर कुंडली मारकर बैठ गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब सरकार शिक्षकों को बाहर भेज सकती है तो दिल्ली के शिक्षा मंत्री को ये अधिकार क्यों नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें