फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेब सीरीज में अभिनेत्री बनवाने का झांसा देकर लड़कियों के अश्लील फोटोग्राफ मंगाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने वाले सुल्तानपुरी निवासी मामचंद (37) को उत्तरी जिले की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वह इंस्टाग्राम पर खुद को मॉडल और प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा बताता था। राशि गोयल नाम के फर्जी प्रोफाइल से वह लड़कियों से संपर्क करता था। मामचंद के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें लड़कियों के अश्लील फोटोग्राफ और वीडियो मौजूद हैं। मामले का खुलासा होने के बाद अन्य लड़कियों ने भी उसके खिलाफ शिकायत की है।

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि विवाहित मामचंद दो बच्चों का पिता है और बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। सराय रोहिल्ला थाने में 17 साल की किशोरी ने फोटोग्राफ के जरिये ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दी थी। साइबर सेल को जांच में पता चला कि लड़की को इंस्टाग्राम के फर्जी प्रोफाइल के जरिये तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने इंस्टाग्राम से उस प्रोफाइल की जानकारी मंगाई तो इसे बनाने वाले नंबर का पता चला। इस नंबर की जांच के बाद पुलिस ने मामचंद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह लड़कियों से संपर्क कर उन्हें वेब सीरीज में हॉट मॉडल्स की जरूरत बताकर अश्लील फोटोग्राफ मंगाता था। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामचंद ने बताया कि वह किसी भी शिकायतकर्ता से कभी नहीं मिला। उसके खिलाफ हिसार में भी फर्जीवाड़े का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें