फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पार्क में कुत्ते से अशोभनीय हरकत करने वाला गिरफ्तार, शख्स ने वीडियो बनाकर पुलिस से की थी शिकायत

Thu, 02 Mar 2023 10:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मानसिक हालत की जांच करवाई जा रही है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हरिनगर इलाके में कुत्ते के साथ अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें देखा गया कि एक आरोपी कुत्ते के साथ पार्क में गलत हरकत कर रहा है। इसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया और फिर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और उसकी पहचान कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी इलाके का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 24 फरवरी को हरिनगर निवासी ने पुलिस को एक शिकायत दी। उसने बताया कि उसने पार्क में एक व्यक्ति को कुत्ते के साथ गलत काम करते देखा था। उसने उसका वीडियो बना लिया। 

 

वह वीडियो को साक्ष्य के रूप में पेश कर रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हरिनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। इसी दौरान आरोपी का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को आरोपी के इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। 

 

पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मानसिक हालत की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें