फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बैडरूम में आने से मना किया तो सूबेदार ने की खुदकुशी

Sat, 04 Apr 2020 03:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच पत्नी ने बैडरूम में आने से मना कर दिया तो सेना के नायब सूबेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोरोना के चलते पत्नी सामाजिक दूरी बनाने पर अड़ी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वसंत विहार पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने पत्नी का बयान दर्ज कर नायब सूबेदार के परिजनों को बिहार सूचना दे दी है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उदय कुमार (35) सेना में नायब सूबेदार था। वह परिवार के साथ वसंत विहार स्थित सेना के क्वार्टर में रहता था। उसके 12 व 10 वर्ष के बच्चे मुजफ्फरपुर, बिहार में दादा-दादी के पास गए हुए हैं। शुक्रवार दोपहर को लंच के बाद उसने पत्नी को बैडरूम में बुलाया। पत्नी ने आने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा कि उसके पास बहुत काम है।

करीब तीन घंटे बाद जब पत्नी बैडरूम में गई तो पति ने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा रखी थी। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उदय कुमार को नीचे उतारा और धौला कुआं स्थित बेस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें