फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका : अनिल बैजल ने मुख्य सचिव से तीसरे चरण की तैयारी की मांगी रिपोर्ट

Thu, 29 Apr 2021 06:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्य सचिव से तैयारी की रिपोर्ट मांगी है।   
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-अनिल बैजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान शनिवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्य सचिव से हो रही तैयारी की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

    

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ़्त में वैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। केजरीवाल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि इसे जल्द से जल्द खरीदा जाए और लोगों को जल्द से जल्द प्रशासित किया जाए। 

वैक्सीन की होनी चाहिए एक कीमत
वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा वैक्सीन निर्माताओं से कीमत 150 रुपये डोज़ तक कम करने की अपील की थी। मुनाफा कमाने के लिए आपका पूरा जीवन होता है। यह ऐसा करने का समय नहीं है जब एक उग्र महामारी हो। मैं केंद्र सरकार से भी अपील करता हूं कि जरूरत पड़ने पर (टीकों की) कीमत तय करें। 
विज्ञापन


18 साल से कम उम्र के जवान और बच्चे भी हो रहे संक्रमित
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस महामारी में हमने देखा कि 18 साल से कम उम्र के जवान और बच्चे भी बहुत संक्रमित हो रहे हैं, अब उनके लिए भी सोचने का समय आ गया है कि ये वैक्सीन उनको भी लगाई जा सकती हैं और अगर नहीं लगाई जा सकती तो मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द दूसरी वैक्सीन भी ईजाद होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें