फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दंपती में झगड़े से नाराज पड़ोसी ने बेटों संग दोनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती में झगड़े से नाराज पड़ोसी ने बेटों संग दोनों को पीटा
विज्ञापन

-दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सनलाइट कालोनी का मामला, दंपती की शिकायत पर मामला दर्ज
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी इलाके में दंपती के बीच झगड़े से परेशान होकर पड़ोसी ने अपने दो बेटों के साथ दोनों की पिटाई कर दी। हमले में दंपती बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं, आरोपी मौके से भाग गए। दंपती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दंपती का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलााश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से यूपी के बलिया निवासी राम कुमार (33) अपनी पत्नी पिंकी के साथ नंगली रजापुर, सराय काले खां इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार रात उनका किसी बात पर पत्नी पिंकी से झगड़ा हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले विष्णु अपने घर से निकले और डांटकर दोनों से झगड़ा बंद करने के लिए कहा। लेकिन दोनों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस बात पर विष्णु ने राम कुमार को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर विष्णु ने अपने बेटों को बुलाकर दंपती को बुरी तरह पीटा। पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें