नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को खुली चिट्ठी लिखी है। छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुन्तेहा की ओर से चिट्ठी को लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि भूख हड़ताल पर बैठी एक छात्रा को त्वचा पर गंभीर रैशेज हैं। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई, लेकिन इलाज की व्यवस्था नही हुई। छात्र संघ की ओर से मांग की गई है कि अब छात्रों का विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराया जाए। इसके साथ ही पांच से छह व्हीलचेयर उपलब्ध हो। ब्यूरो