फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: झपटमारी में शतक लगा चुका बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नबी करीम थाना पुलिस ने झपटमारी की सेंचुरी लगाने वाले बदमाश को दबोचा है। आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ छंगा उर्फ सुदामा (32) के रूप में हुई है। जून माह में आरोपी ने नबी करीम इलाके में दो वारदातों को अंजाम दिया था। अर्जुन पहाड़गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि मुल्तानी ढांडा इलाके में बदमाश ने एक व्यक्ति से 48,500 रुपये ठग लिए थे। 4 जून को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। 16 जून को स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से उसका मोबाइल इसी स्थान पर लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पीड़ित को भी संदिग्ध आरोपी की तस्वीर दिखाई गई, इसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें