फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर ने थामा बहुत खराब हवा का साथ, न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड से राहत

Sat, 09 Jan 2021 09:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से सर्दी से राहत बनी हुई है। शनिवार को भी सुबह और शाम के समय अधिक ठिठुरन महसूस की गई। आगामी दिनों में भी ठंड से राहत बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने की वजह से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। 

वहीं, कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस वजह से दोपहर के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 फीसदी और न्यूनतम 69 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के जफ्फरपुर इलाके में सबसे कम 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सप्ताह लोगों को अधिक ठंड से राहत मिली है। सप्ताह की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी। तब से ही न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड भी टूटा था।

बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा
गत दिनों से खराब श्रेणी में चल रही दिल्ली- एनसीआर की हवा शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आगामी दिनों में हवा की स्थिति में सुधार होने की संभावना बनी हुई है।

 
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 दर्ज किया गया। एनसीआर में शामिल केवल गुरुग्राम की हवा 230 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और फरीदाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। 

सफर के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में मौसमी परिस्थितियों की वजह से हवा का स्तर बहुत खराब से औसत श्रेणी में पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटे में  पीएम10 का स्तर 246 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 132 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है।

दिल्ली- एनसीआर की हवा 
दिल्ली 301
फरीदाबाद 311
गाजियाबाद 348
ग्रेटर नोएडा 360
गुरुग्राम 230
नोएडा 346 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें