फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एम्स अब मरीजों के बेड तक पहुंचाएगा ईसीजी जांच सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पोर्टेबल ईसीजी मशीनें खरीदने की चल रही तैयारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए कई बार एक छोटी सी जांच भी बड़ी चुनौती बन जाती है। खासकर जब मरीज की हालत ऐसी हो कि उसे बेड से उठाकर जांच केंद्र तक ले जाना जोखिम भरा हो। ऐसे मरीजों की परेशानी कम करने के लिए एम्स ने कदम उठाया है। अब अस्पताल में मरीजों के बेड तक ईसीजी जांच की सुविधा पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए एम्स चार पोर्टेबल ईसीजी मशीनें खरीदने जा रहा है। संस्थान ने इन मशीनों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है।

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा उन मरीजों को मिल सकता है, जो आईसीयू या अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। गंभीर हालत के कारण उन्हें जांच के लिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल होता है। पोर्टेबल ईसीजी मशीन होने से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मरीज के पास पहुंचकर ही उसके दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधियों की जांच कर सकेंगे। इससे जांच की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो सकती है। जरूरत पड़ने पर समय रहते मरीज की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनसी सेंटर के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें
एम्स के खरीद संबंधी दस्तावेजों के अनुसार, कुल चार पोर्टेबल ईसीजी मशीनें न्यू प्राइवेट वार्ड स्थित सीएनसी स्टोर सेक्शन के लिए खरीदी जानी हैं। इन मशीनों को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इससे मरीज को जांच के लिए बार-बार शिफ्ट करने की जरूरत कम हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, हृदय रोगियों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें