फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में कोरोना वैक्सीन के पहले चरण का परीक्षण पूरा

Mon, 10 Aug 2020 06:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एम्स में चल रहा कोरोना वैक्सीन के परीक्षण का पहला चरण समाप्त हो गया है। परीक्षण की गति धीमी होने के कारण 100 के बजाय 16 वालंटियर को ही वैक्सीन की खुराक दी गई। इस चरण में किसी भी वालंटियर में वैक्सीन के दुष्प्रभाव नहीं दिखे इसलिए इन लोगों को अब दूसरी खुराक दी जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक के कोविड-19 के टीके पर परीक्षण के लिए पहले चरण में एम्स में सिर्फ 16 वालंटियर को वैक्सीन दी गई, जबकि इस चरण में 100 लोगों को यह टीका दिया जाना था।

भारत में वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल में कुल 376 लोगों पर परीक्षण होना था। इन लोगों में से 100 का परीक्षण एम्स में होना था। एम्स ने इस ट्रायल के लिए एथिक्स समिति बनाई, जिसकी निगरानी में 18 जुलाई को टीकाकरण शुरू करने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन


ट्रायल जल्दी करने के लिए प्राइवेट लैब को जांच की जिम्मेदारी दी गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बाकी राज्यों के मेडिकल कॉलेज में ट्रायल का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। इस वजह से एम्स में पहले चरण के कम लोगों को शामिल किया जा सका।

शुरू की दूसरी खुराक देनी
जिन 16 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था, उन्हें दूसरा डोज दिया जाने लगा है। शनिवार को एक वालंटियर को दूसरा डोज दिया गया। 24 जुलाई से अस्पताल में सबसे पहले 30 साल के एक युवक को वैक्सीन दी गई थी।

इस पूरे कार्यक्रम के तहत वैक्सीन की दूसरी खुराक 14 दिन के बाद देनी थी और इसी समय में 100 लोगों पर परीक्षण का पहला चरण होना था। वैक्सीन के कार्यक्रम से जुड़े एक डॉक्टर ने बताया कि अब धीरे धीरे बाकी लोगों में भी दूसरा डोज दिया जाएगा। जिन 16 लोगों पर परीक्षण किया जा रहा है वे बिल्कुल स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें