फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो लाइन पर तकनीकी खराबी से यात्री फिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
येलो लाइन पर तकनीकी खराबी से यात्री फिर परेशान
विज्ञापन

नई दिल्ली। येलो लाइन पर शुक्रवार को भी पीक आवर में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा करीब एक घंटा प्रभावित हुई। इस बीच मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सेवा बाधित होने से कामकाजी लोग देरी से दफ्तर पहुंचे। बीते एक सप्ताह में येलो लाइन पर तीसरी बार तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे येलो लाइन के विश्वविद्यालय और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी आई। इस दौरान समयपुर बादली की ओर से हुडा सिटी सेंटर जाने वाले यात्रियों को काफी देर ट्रेनों में फंसे रहना पड़ा। वहीं विश्वविद्यालय और केन्द्रीय सचिवालय के बीच कश्मीरी गेट, राजीव चौक, हौज खास, नई दिल्ली, चांदनी चौक और आईएनए मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। मेट्रो का संचालन शुरू होने पर ट्रेनों में घुसने के लिए मारामारी की स्थिति रही। इस सेक्शन के प्रभावित होने का असर केन्द्रीय सचिवालय से आगे हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा। इस दिशा में चलने वाली सभी ट्रेनों के देरी से चलने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर डीएमआरसी से शिकायत की। रोज-रोज आ रही तकनीकी खराबी को लेकर डीएमआरसी के बेहतर सेवाएं देने के दावे पर सवाल उठाए। इसके बाद डीएमआरसी ने करीब 10 बजे ट्विटर पर संदेश प्रसारित कर मेट्रो सेवा बहाल होने की जानकारी दी। हालांकि इसके बाद भी ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी सामान्य होने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें