फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : श्रीराम पर लता मंगेशकर का श्लोक साझा कर पीएम बोले- बहुत याद आओगी दीदी

Thu, 18 Jan 2024 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीएम ने कहा, जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों को याद किया जाएगा, उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां एक श्लोक है...जो उन्होंने गाया था। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था।
विज्ञापन
PM Modi file pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया और उनके गाए श्लोक (श्रीरामार्पण) का लिंक सोशल मीडिया पर साझा किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

पीएम ने कहा, जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों को याद किया जाएगा, उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां एक श्लोक है...जो उन्होंने गाया था। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था।
'माता रामो मत्पिता रामचंद्रः।
स्वामी रामो मत्सखा रामचंद्रः॥
सर्वस्वं मे रामचन्द्रो दयालु ।
नान्यं जाने नैव जाने न जाने॥'
भावार्थः श्रीराम ही मेरी माता हैं। श्रीराम ही मेरे पिता हैं। श्रीराम ही मेरे स्वामी हैं। श्रीराम ही मेरे सखा हैं। दयामय रामजी ही मेरे सर्वस्व हैं। उनके सिवा मैं किसी को नहीं जानता... बिल्कुल नहीं जानता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें