फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई के बाद पहली बार दिल्ली में मिले सबसे कम कोरोना मरीज, मात्र 295 संक्रमित आए सामने

Fri, 15 Jan 2021 06:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति जहां लगातार नियंत्रण में दिखाई दे रही है। वहीं 18 मई के बाद पहली बार सबसे कम संक्रमित मरीज एक दिन में मिले हैं। पिछले वर्ष 18 मई को दिल्ली में 299 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद हर दिन इनकी संख्या बढ़ती चली गई। जबकि पिछले एक दिन में 295 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 295 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 427 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। इस बीच 10 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।

बीते गुरुवार को राजधानी में 66921 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें से 0.44 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 631884 हो चुकी है जिनमें से 618357मरीज अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि 10, 732 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में फिलहाल 2795 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 1275 मरीजों का उपचार उनके घरों में हो रहा है। इनके अलावा दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2451 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राजधानी में भले ही संक्रमण दर फिलहाल एक फीसदी से भी कम हो लेकिन पिछले वर्ष मार्च से लेकर अब तक की स्थिति पर गौर करें तो 97.33 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है जिनमें से 6.49 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

इनमें से अब तक 1.70 फीसदी संक्रमित मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। अगर पिछले 10 दिन की बात करें तो 2.94 फीसदी मरीजों की जान गई है जोकि अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी बिस्तरों की स्थिति
अस्पताल-  11950 कुल बेड,   1171 भरे, 10779 खाली

कोविड निगरानी केंद्र-  7392 कुल बेड     43 भरे,  7147 खाली
कोविड स्वास्थ्य केंद्र-    307 कुल बेड       11 भरे,             296 खाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें