कोरोना की चौथी लहर से दिल्ली की स्थित बेहद खराब हो गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। इस बीच अधिवक्ता शोभा गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने उच्च न्यायालय से दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में शामिल करने की करें घोषणा करें।