फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डेटिंग एप से मुलाकात के बाद वकील ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 10:02 AM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 20 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगया कि वकील ने उसके आवास पर दुष्कर्म किया। वह एक चर्चित डेटिंग एप के माध्यम से वकील के संपर्क में आई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के हॉज खास इलाके में 20 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को  बताया कि वकील ने महिला के साथ उसके आवास पर दुष्कर्म किया। डेटिंग एप के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कहा कि 27 वर्षीय आरोपी वकील को दो सप्ताह पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने उसे छोड़ दिया था। 
पुलिस पर उदासीनता के आरोप लगने के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 20 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगया कि वकील ने उसके आवास पर दुष्कर्म किया। वह एक चर्चित डेटिंग एप के माध्यम से वकील के संपर्क में आई थी। 

पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने कहा कि सोनीपत के रहने वाले आरोपी को दो फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर इलाके में रहता था। इस बीच यह आरोप लगाया गया कि पुलिस ने प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं को लागू नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें