फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसो रे मेघा: दिल्ली में बारिश के लिए करना पड़ सकता है इंतजार, तब तक उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद

Fri, 23 Jul 2021 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 जुलाई के बाद दिल्ली में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने 26 और 27 जुलाई को मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना बताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे लोगों को एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी उम्मीद है। इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 25.6 डिग्री सेल्यिस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 69 फीसदी रहा। दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 33.1, लोदी रोड में 34.2, रिज में 32.5, गुरुग्राम में 33.5 व नोएडा में 33.6 डिग्री सेल्यिस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, आगामी 25 जुलाई के बाद दिल्ली में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने 26 और 27 जुलाई को मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना बताई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गत 13 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद लगातार दो दिन बारिश रिकॉर्ड हुई थी। बाद में गत 19 और 20 जुलाई को लगातार बारिश हुई थी। इससे 20 जुलाई तक दिल्ली में 315 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी जबकि दिल्ली में जुलाई के अंदर औसतन 210 मिमी बारिश होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें