फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जेएनयू में एबीवीपी का 180 घंटे से धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि प्रशासन पर बातचीत नहीं करने का लगाया आरोप
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का परिसर में अनिश्चितकालीन धरना 180 घंटे से अधिक समय से जारी है। एबीवीपी का आरोप है कि इतने लंबे समय बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि धरनास्थल पर छात्रों से बातचीत करने नहीं पहुंचा है।

एबीवीपी ने स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने, सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली की जवाबदेही तय करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी के साथ छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


इसी बीच एबीवीपी ने केसी मैदान में कला को आकार कैंपस कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिये छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया।
विज्ञापन


एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि छात्रों की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष के साथ उनकी कला और प्रतिभा को मंच देना भी संगठन की जिम्मेदारी है। जेएनयू मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा के विकास का भी मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें