फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुला कई आतंकी संगठनों के आतंकियों का हैंडलर तो नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट अब्दुल्ला आतंकी संगठन आईएस, खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (केएलएफ) और दक्षिण भारत के आईएसआईएस मोड्यूल के आतंकियों का हैंडलर तो नहीं है। अब्दुल्ला तरनतारन बॉर्डर के पास पाकिस्तान के एक गांव का है। गिरफ्तार केएलएफ समर्थकों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अब्दुल्ला आतंकी ट्रेनिंग के बाद केएलएफ के कई समर्थकों को भारत भेज चुका है। वह केएलएफ के कथित आतंकियों को 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान बुलाता था।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने आईएस के आतंकी व जम्मू कश्मीर के रहने वाले जहांजेब समी व उसकी पत्नी हिना को दिल्ली के जामिया नगर से मार्च महीने में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता लगा था कि ये पाक की आईएसआई के संपर्क में थे और इनका हैंडलर पाकिस्तान में बैठा अब्दुल्ला था। आईएस के दक्षिण भारत के मोड्यूल के छह आतंकी गिरफ्तार हुए थे। इनका हैंडलर भी पाकिस्तान में बैठा अब्दुल्ला था। अब केएलएफ के तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं इनका हैंडलर भी अब्दुल्ला है।
विज्ञापन

ऐसे में खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है ये अब्दुल्ला एक ही व्यक्ति हो। गिरफ्तार आतंकियों ने जिस तरह खुलासा किया था कि उससे लगता है कि आईएसआई ने अब्दुल्ला को भारत में आतंकी गतिविधियां करने का जिम्मा सौंपा हुआ है।
दूसरी तरफ केएलएफ के समर्थकों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि गुरतेज, लवप्रीत व मोहिंदर पाल सिंह हैंडलर अब्दुल्ला के संपर्क में थे। गुरतेज हैंडलर से ज्यादा बात करता था। दोनों ही अब्दुल्ला को वाट्सएप कॉल करते थे। अब्दुल्ला इनसे कहता था कि जिन केएलएफ समर्थकों को वह पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए ला सके, ले आएं। वह तरनतारन बॉर्डर के पास स्थित पहाड़ियों में आतंकियों को हथियार चलाने ट्रेनिंग दिलवाकर खाली हाथ वापस भेज देता। इन्हें हथियार व पैसे बाद में किसी और चैनल से भिजवाए जाते।
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने तीनों आतंकियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल सेल ने तीनों को सोमवार शाम को तिहाड़ जेल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें