आयुष पीजी डिग्री प्रोग्राम में दाखिले का आज अंतिम मौका
नई दिल्ली। पहली कंप्यूटर आधारित आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्ध-तमिलनाडु की उपचार विधि (आयुष) पीजी डिग्री प्रोग्राम में दाखिले का रविवार को आखिरी मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन भेजना होगा। सामान्य वर्ग के छात्रों को दाखिला आवेदन पत्र के साथ 25 सौ रुपये और आरक्षित वर्ग के 1750 रुपये की फीस देनी होगी। वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से आधारित पाठ्यक्रम भी अपलोड कर दिया है। आयुष मंत्रालय की मांग पर एनटीए आयुष पीजी डिग्री प्रोग्राम की कंप्यूटर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रही है। एनटीए का काम सिर्फ परीक्षा के आधार पर रिजल्ट तैयार करना रहेगा। काउंसलिंग आयुष मंत्रालय खुद करेगा। इस दौरान छात्रों को 12 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट देना भी जरूरी होगा।