फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी की आत्महत्या से आप का काला चेहरा उजागर : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस वार्ता कर एफआईआर को सार्वजनिक किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी में निगम के सफाई कर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद विजय कुमार पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस 14 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस वार्ता कर एफआईआर को सार्वजनिक किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्षद ने सफाई कर्मी से 15 लाख रुपये का लोन लेकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया और उसकी साइन की हुई चेक बुक रख ली। आरोप है कि पिछले 9-10 महीने से हर महीने पार्षद उसके वेतन को भी उन्हीं चेक से निकाल रहा था।
विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा के अनुसार, दीपक कई साल से त्रिलोकपुरी वार्ड में कार्यरत थे और मकान बनाना चाहते थे। मदद के लिए पार्षद से संपर्क किया तो पार्षद ने मकान दिलाने का झांसा देकर लोन दिलवाया। बाद में पैसे या मकान मांगने पर ट्रांसफर की धमकी और 25% यानी प्रति लाख 25 हजार कमीशन की मांग करने लगा। आरोप है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर दीपक ने 1 सितंबर को आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह पहले से कह रहे थे कि कुछ हुआ तो जिम्मेदार पार्षद होगा। हर्ष मल्होत्रा के अनुसार, इस घटना ने आम आदमी का दोहरा एवं काला चेहरा उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि 7-8 सितंबर को मामला भाजपा नेताओं के संज्ञान में आया। विधायक रविकांत, रविन्द्र नेगी, पार्षद प्रियंका गौतम और पूर्व उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो की चार सदस्यीय टीम ने परिवार से मिलकर हिम्मत दी और पुलिस शिकायत में मदद की। जल्द ही पार्षद की गिरफ्तारी संभव है। भाजपा नेता ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले तक भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगा रहे आप नेता अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज एवं कुलदीप कुमार अब अपने पार्षद विजय कुमार पर कार्रवाई करके दिखाएं। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें