फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के वीडियो से छेड़छाड़ पर अदालत जाएगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने भाजपा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए अदालत जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। इसीलिए मुख्यमंत्री के लंबे इंटरव्यू के वीडियो को एडिट कर भाजपा कृषि विरोधी काले कानून थोपने की साजिश रच रही है। किसानों के खिलाफ साजिश विफल होने के बाद भाजपा ने केजरीवाल की विश्वसनीयता का सहारा लेने का कुचक्र रचा है। इसीलिए कृषि कानूनों पर उनका फर्जी वीडियो जारी किया गया है।
आप मुख्यालय में मीडिया से वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता में भाजपा के सभी नेताओं, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री तक की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। अब अरविंद केजरीवाल के इंटरव्यू में छेड़छाड़ कर ट्वीट किया गया है। साथ ही दावा है कि उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया है। लंबे इंटरव्यू को जोड़-तोड़ कर फर्जी तरीके से बनाया गया है। उन्होंने पूरा इंटरव्यू दिखाकर बताया कि इसके किन हिस्सों को हटाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की कई राज्यों और केंद्र में सरकार है और जिसके नेता नरेंद्र मोदी हैं, वह आज इतनी बेचारी और असहाय हो गई है कि उसे कृषि कानूनों की विश्वसनीयता साबित करने के लिए वीडियो एडिट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कई बार किसान कानूनों के लाभ गिना चुके हैं, लेकिन कृषक समझ गए हैं कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही लाल किले पर हंगामा कराया और तिरंगे को अपमानित करने की साजिश रची। गाजीपुर बॉर्डर पर गुंडे भेजकर किसानों पर हमला कराया। फिर चौधरी टिकैत और किसानों पर हमला कराया। सिंघु बॉर्डर पर भी गुंडे भेज हंगामा कराया।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि ऐसी गिरी हुई हरकतों के कारण जनता में भाजपा के प्रति नफरत है। किसानों पर कृषि विरोधी कानून थोपने के लिए भाजपा केजरीवाल जी की विश्वसनीयता का सहारा लेना चाहती है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें