फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी के उत्पात पर बोले केजरीवाल- जो हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हिंसा से आंदोलन खत्म नहीं होगा

Thu, 28 Jan 2021 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहली बार आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हिंसा से आंदोलन खत्म नहीं होते।

विज्ञापन


गुरुवार को आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है जिसमें पार्टी ने यूपी समेत छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसी परिषद में पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजकल हमारे देश का किसान बहुत दुखी है। 70 साल में उसे काफी परेशान किया गया।

केजरीवाल ने कहा कि, कभी लोन माफ करने, कभी नौकरी देने की बात हुई। तीनों बिलों में किसानों से खेती की जमीन छीनकर चंद लोगों को देंगे। अब अस्तित्व की लड़ाई है। कई बार सोचता हूं कि ये किसान इतनी ठंड में कैसे बैठे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की घटना पर कहा कि, 26 जनवरी को जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी असल में जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई हो लेकिन ये फर्जी केस लगा रहे हैं। जो भी पार्टी हिंसा की जिम्मेदार है, उसके खिलाफ एक्शन हो। मगर हिंसा की वजह से मुद्दे खत्म नहीं हुए, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

किसानों की दुखती समस्या तो आज भी है, आंदोलन आज भी खत्म नहीं हो सकता, जिस देश का किसान दुखी है, वह देश सुखी नहीं है। अपने इलाके में अहिंसापूर्वक साथ दें। जब भी किसान का साथ देने जाओ, तो डंडा, झंडा और टोपी घर छोड़कर जाओ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें