राघव चड्ढा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की खिंचाई के बाद केंद्र ने फ्री वैक्सीनेशन का फैसला लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मांग राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने की भी थी, जिसकी अनदेखी की गई।
केंद्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण अभियान का दिल्ली सरकार ने स्वागत किया है। आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लगातार मशक्कत के बाद आखिरकार केंद्र सरकार जाग गई। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की खिंचाई के बाद केंद्र ने फ्री वैक्सीनेशन का फैसला लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मांग राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने की भी थी, जिसकी अनदेखी की गई।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है। अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे। सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। देश में बन रही वैक्सीन में से 25 फीसदी प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपये ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।