फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आप ने भाजपा पर ‘नाम बदलो, क्रेडिट चुराओ’ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर स्कूल का नाम सीएम श्री करने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का नाम बदलकर सीएम श्री स्कूल करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में लाजपत नगर स्थित स्कूल के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाबा साहब अंबेडकर का बोर्ड दोबारा लगाकर विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को कोई नया काम नहीं करना आता, बस नाम बदलकर दूसरों की मेहनत का क्रेडिट चुराना उसकी नीति बन गई है। उन्होंने कहा कि क्या बाबा साहब अंबेडकर से सीएम रेखा गुप्ता बड़ी हो गईं? वहीं कुलदीप कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर समर्पित ये स्कूल बनाए थे लेकिन दलित विरोधी भाजपा सरकार ने उनका नाम मिटा दिया। भाजपा की सात पुश्तें भी बाबा साहब की बराबरी नहीं कर सकतीं। यह दलित समाज का घोर अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पहले मोहल्ला क्लीनिक और बस सेवा जैसी योजनाओं का क्रेडिट चुरा चुकी है, अब अंबेडकर स्कूल से बाबा साहब का नाम हटाकर सीएम श्री लिख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां-जहां भाजपा सरकार बाबा साहब के नाम से छेड़छाड़ करेगी, आम आदमी पार्टी वहां जाकर बोर्ड वापस लगाएगी। भाजपा यदि नए नामों की इतनी ही शौकीन है तो सावरकर, गोडसे या मोदी के नाम पर नए स्कूल बनाए, मगर दूसरे के काम और बाबा साहब की विरासत पर हाथ न डाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें