फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'आप' का भाजपा पर हमला, आज कूड़े का रावण जलाकर एमसीडी के खिलाफ करेगी प्रतीकात्मक प्रदर्शन

Tue, 04 Oct 2022 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कारण पिछले कई सालों से दिल्ली स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में सबसे नीचे आ रही है। 
विज्ञापन
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने दिल्लीभर में कूड़े के रावण जलाकर भाजपा शासित एमसीडी के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप के नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को साढ़े तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर कूड़ा जलाएंगे। आप विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कारण पिछले कई सालों से दिल्ली स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में सबसे नीचे आ रही है। भाजपा ने दिल्ली में पहले तीन कूड़े के पहाड़ खड़े किए और अब 16 नए कूड़े के पहाड़ खड़े करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने जनता से अपील है कि दशहरा के अवसर पर दिल्लीभर में कूड़े के रावण जलाकर भाजपा के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन करना है। दरअसल सभी गली-चौराहे पर कूड़ा पड़ा रहता है और नालियां भी गाद व पानी से भरी रहती है। 

उन्होंने कहा कि दशहरा के दिन बुराइयों के प्रतीक चिन्ह रावण को जलाया जाता है। दिल्ली में कूड़ा भाजपा की निष्फलता का प्रतीक चिन्ह बन गया है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, इसलिए आप मंगलवार को कूड़े का रावण जलाएगी। यह भाजपा शासित एमसीडी के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें