फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी को भीड़ ने पकड़ा

Tue, 04 Oct 2022 02:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में रहती है। इसके परिवार में मां, एक भाई व बहन हैं। मासूम पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अपने मामा की दुकान पर बैठी मासूम पास में लघुशंका के लिए गई थी। इस बीच एक अज्ञात युवक ने उसे अगवा कर लिया। बाद में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई की गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में रहती है। इसके परिवार में मां, एक भाई व बहन हैं। मासूम पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि रविवार को वह अपने घर के पास ही मामा की चाय की दुकान पर बैठी थी। उसके साथ उसके भाई-बहन भी थे। इस बीच बच्ची लघुशंका जाने की बात कर दुकान से शौचालय की ओर चली गई। 

आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने पीछे से आकर उसका मुंह दबा दिया। मासूम से कहा कि यदि वह चिल्लाई तो वह उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने सूनसान जगह लेकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम चिल्लाई तो आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। इस दौरान आरोपी फरार हो रहा था। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी जेजे कॉलोनी शकूरपुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मासूम का मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराकर मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें